–
संवाददाता बरकट्ठा :- प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सलैया में विभिन्न विकास योजना का शिलान्यास मुखिया इन्द्रदेव प्रसाद ने पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़कर किया। विदित हो बरवां चट्टानी नाला में बना चेक डेम का मरम्मती ,सलैया श्मशान घाट स्थित बना चेक डेम की मरम्मती व सीताराम प्रसाद मुर्गी फार्म से आरईओ रोड दिनेश प्रसाद के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का आधारशिला रखते हुए मुखिया इन्द्रदेव प्रसाद ने कहा कि जल नल के साथ साथ पंचायत में आवागमन के लिये सड़क निर्माण जरुरी है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मौके पर दिनेश प्रसाद, नारायण प्रसाद, वार्ड सदस्य पप्पू कुमार, प्रियंका कुमारी, मंटू प्रसाद, छोटन प्रसाद धनेश्वर प्रसाद, रामदेव प्रसाद रोहित प्रसाद, ताजिर हुसैन,राजू राणा,काली साव,राजेश रविदास, गोपी प्रसाद, शंकर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद,द्वारिका प्रसाद, अनूप कुमार, लखन प्रसाद, तुलसी प्रसाद, उदेश्वर प्रसाद, सीताराम प्रसाद समेत आदि लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 401





