फागु साव पब्लिक स्कूल बसरिया में स्मार्ट स्टूडेंट ऑफ स्कूल का किया गया चयन!

पूजा कुमारी, मानस राज विद्यालय के स्मार्ट स्टूडेंट में किये गए चयनित!

केरेडारी(हजारीबाग): प्रखण्ड केरेडारी क्षेत्र के अंतर्गत फागु साव पब्लिक स्कूल बसरिया में स्मार्ट स्टूडेंट ऑफ स्कूल चयनित कार्यक्रम किया गया!कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा , हेवई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे एवं प्रकाश राम को जज के रूप में मनोनीत किया गया! मानस राज (क्लास 7वा) एवं पूजा कुमारी (क्लास 9वा) के विद्यार्थियों को स्मार्ट स्टूडेंट ऑफ स्कूल कार्यक्रम में चयनित किया गया! स्मार्ट स्टूडेंट ऑफ स्कूल की चुनाव में मुख्य आधार स्कूल यूनिफार्म (50अंक) , सकिरिय भागीदारी (25अंक) एवं आचरण ( 25अंक) के तौर पर लिया गया! समाज सेवी अमित कुमार दूबे सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि इस तरह क कार्यक्रम विद्यार्थियों में अच्छे गुणों का विकास करेगी! विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अपने आचरण पर भी ध्यान देंगे जिससे विद्यालय के साथ साथ हमारे गांव समाज क भी नाम रौशन होगा! प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन विकसित करेगी!साथ साथ हम यह भी बताते चले कि विद्यालय में 2014 सेशन मैट्रिक में टॉपर रह चुके छात्र मिथलेश मुन्ना ने यह जानकारी दी कि फागु साव पब्लिक स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम के साथ साथ अनेकों तरह की कार्यक्रम का आयोजन लगातर पहले भी किया जाता रहा है! कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक – सुरेश चंद्र कुमार, पोखन कुमार , विनोद कुमार, सचिन कुमार,रवि कुमार , विकाश राज , सपना मैम, दिव्या कौशल , स्लेंदर सिंह तथा विद्यार्थियों का प्रमुख भूमिका रहा!

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *