हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी महिला एवं पुरुष वर्ग बना चैंपियन


खूंटी। खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित ब्लू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रथम पूर्वी जोन जूनियर पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्ग में झारखंड की टीम चैंपियन रहा। खेले गये महिला वर्ग के फाइनल मैच में हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मैदानी खेल में दोनों टीमें दो-दो गोल के बराबरी पर रहे, पेनाल्टी शूट झारखंड की टीम 2-1 से विजई हुई। झारखंड के गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वही पुरूष वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िया को रोमांचक मैच में 3-1 गोल से पराजित किया। झारखंड के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

फाइनल मैच में ओलंपियन सलीमा टेटे और खूंटी की ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान भी मौजूद थे। उन्होंने भी खिलाड़ियों को जीत का बधाई देते हुवे आगे और बेहतर करने के लिए हौसला बढ़ाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *