मानसरोवर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय अजन्मे बच्चे के दिवस पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बरकट्ठा: प्रखंड स्थित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी में अंतर्राष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस मनाया गया। विद्यालय के निर्देश महेंद्र प्रसाद एवं प्राचार्य सोनू कुमार कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने लेखन प्रतियोगिता में अपने अपने प्रतिभा अनुसार अजन्मे बच्चे पर लेख किया। जिसमें प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, सब्बू रानी, आशीष कुमार, पीयूष कुमार, प्रेम कुमार तथा द्वितीय स्थान कुंदन कुमार, राजवीर, साबिया अंजुम, पीयूष कुमार ने प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में कई येसें बातें एसे सामने आई जिस पर हमें समाज को सोचने की जरूरत है। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या/गर्भपात आदि को कैसे रोका जाए। यह दिखाकर बच्चों ने शिक्षकों व अभिभावकों का मन जीत लिया। मौके पर शिक्षक रोहित मंडल, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, कौशल पांडे, एकता कुमारी, पूजा देवी, निधि कुमारी, नूरी खातून, लक्ष्मी कुमारी, मनीषा कुमारी, जेबा खातून, शिल्पा कुमारी, अर्जुन सिंह, मनोज यादव, संजय दास, हेमंती देवी, बबलू कुशवाहा, दुलारचंद प्रसाद आदि शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *