रामनवमी पर सनराइज ग्रुप द्वारा शहर में निकाला गया शोभायात्रा

महिलाएं घोड़ा व बुलेट पर सवार होकर जुलूस का किया नेतृत्व

महाराष्ट्र से आये रणबाद की ताशा पार्टी ने माहौल को बनाया भक्तिमय


अरुण/अमित
हजारीबाग। हजारीबाग में रामनवमी बड़े धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर में लगे महावीरी झंडो वा भक्ति गीतों से हजारीबाग का वातावरण भक्ति मय है। 26 मार्च को रामनवमी पंचमी में सनराइज ग्रुप द्वारा कालीबाडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी जो शहर का भ्रमण करते हुवे झंडा चौक पहुंचा। जहां युवतियों ने भाला, गड़ासा, वा लाठियां भांजे। शोभायात्रा में महाराष्ट्र का रणबाद ढोल तासा पार्टी, घोड़े व मोटरसाइकिल पर सवार महिलाएं, हाथों में भगवा वा महावीरी झंडा लिये जुलूस में शामिल हुवे। जयश्री राम के नारों से हजारीबाग का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

तैयार किया गया प्रतिमा

https://youtube.com/watch?v=O28xMh55hSA&feature=share

शोभायात्रा में सनराइज ग्रुप के सत्यजीत अग्रवाल, तुषार सागर, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बटेश्वर मेहता, हर्ष अजमेरा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मंजीत सिंह कालरा, राकेश गुप्ता, आनंद देव समेत काफी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।

घुड़सवारी करते युवतियां
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *