सापारोम से 38 क्विंटल डोडा लदा कंटेनर जब्त, एक गिरफ़्तार


नामकुम। नामकुम पुलिस ने 34.80 क्विंटल डोडा लदा कंटेनर (आरजे 14 जीई 4072) को जब्त किया। साथ ही पुलिस ने कंटेनर का स्कॉट कर रहें सनिका पाहन (सण्डासोम मारंगहादा खूंटी निवासी ) को गिरफ्तार किया है। एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सापारोम से कंटेनर में प्रतिबंधित डोडा ले जाया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच के क्रम में कंटेनर चालक एवं अन्य शामिल तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉट कर रहे सनिका को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने दो मोटरसाइकिल (जेएच 23 ए 2871), (जेएच 01 सीजेड़ 5358) जब्त की है।

हजारीबाग रामनवमी अपडेट, ड्रोन कैमरा के माध्यम से लगातार हो रही है जुलूस मार्गों का निरीक्षण

गिरफ्तार अपराधी

जब्त कंटेनर में 50 पेटी आलु चिप्स के पीछे 193 बोरा में कुल 34.80 क्विंटल डोडा मिला। गिरफ्तार युवक ने बताया कि डोडा का स्कॉट करने को कहा गया था। जिसके बदले तस्करों के द्वारा 10 हजार रुपए मिले थे। टीम में एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, पुअनि रवि केशरी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *