बरकट्ठा(हजारीबाग)। गोरहर में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बीती रात गैस भरा एक टैंकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके कारण गैस का रिसाव शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापुर से बिहार जा रही 18 टन गैस लदा टैंकर संख्या एन एल 01क्यू 2134 में गोरहर के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई। पलटने से गैस रिसाव देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को रोकने के लिए कंपनी से टेक्निशियन की टीम बुलाकर रिसाव को रोकने में जुट गई है। इस दौरान जीटी रोड में दोनो तरफ गाड़ियों को रोक दी गई। रिसाव रुकने के बाद गाड़ियों का आवागमन चालू किया गया। साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा ने बताया कि इसमें किसी प्रकार की कोई जानमाल क्षति नहीं हुई। साथ ही गैस रिसाव को बंद कर दी गई। जल्द ही पलटी गैस टैंकर को उठा लिया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे