विधायक ने स्वास्थ्य मेला का किया उद्घाटन

चलकुशा (हजारीबाग) प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नीतू देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें मुख्य रुप से बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी,बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन उप प्रमुख शमशेर आलम मुखिया आलोक सिंह, कुमार अंशु, सुखदेव यादव,पंसस रिंकी देवी शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता रत्ना रानी व संचालन प्रकाश प्रजापति ने किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने वक्ताओं में स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी,108 एम्बुलेंस सेवा, ममता वाहन, कुत्ते, सांप कांटे जाने पर वैक्सीन की सुविधा जैसी जनसमस्याओं से अवगत कराया। वही विधायक श्री यादव ने लोगों को बताया कि चिकित्सक के लिए सरकार एवं अन्य समस्याओं को लेकर वरीय पदाधिकारियों से बात हुई है बहुत जल्द दो चिकित्सक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेंगा। मौके पर दिनेश सिंह, रामदेव यादव, लखन साव, बसंत पांडेय, सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *