हजारीबाग रामनवमी अपडेट :– ड्रोन कैमरा के माध्यम से लगातार हो रही है जुलूस मार्गों का निरीक्षण,

ड्रोन कैमरा मैन के साथ पुलिस अधिकारी भी है मौजूद,

हजारीबाग।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी को लेकर जहां हर कोई उत्साह से परिपूर्ण नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 6 किलोमीटर के जुलूस मार्ग का लगातार ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरा मैन के साथ एक या एक से अधिक पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।पुलिस अधिकारी के द्वारा डॉन कैमरा मैन को कई निर्देश दिया जा रहा है। वही ड्रोन कैमरा के माध्यम से जिनके भी घर के छत के ऊपर भवन सामग्री नजर आ रही है उन घर के मालिक को तत्काल हटाने का निर्देश भी दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया था कि शहर में कई सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे को सुरक्षा हेतु लाए जा रहे हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *