मुखिया ने खराब चापाकलों को ठीक कराया

टाटीझरिया (हजारीबाग)। मुखिया सुरेश यादव ने रामनवमी पर्व को देखते हुए टाटीझरिया का रामनवमी पूजा अखाड़ा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में स्थित खराब पडे दोनों चापाकलों को शनिवार को दुरुस्त कराया। उन्होंने बताया कि रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया है और दशमी तिथि को यहां सदारो, टाटी, डहरभंगा, टाटीझरिया, मुरूमातु व आसपास क्षेत्र के रामनवमी का अखाड़ा जुलूस के साथ यहां पहुंचता है। जिसमें हजारों संख्या में लोग शामिल होते हैं। पेयजल की समस्या ना हो इसलिए इन चापाकलों को अपने निजी खर्च से ठीक कराया गया है। चापाकलों को दुरुस्त करने में मुखिया के अलावा सनोज अगेरिया, मनीष चौधरी, बिनोद अगेरिया, जमुना अगेरिया, जनार्दन विश्वकर्मा ने सहयोग किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *