बरकट्ठा थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,

चलंत डीजे पर रहेगी पूर्ण पाबंदी: थाना प्रभारी

बरकट्ठा(हजारीबाग)।रामनवमी त्योहार शांति पूर्वक मनाने को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सी ओ श्रीकांतलाल मांझी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ,पुलिस निरीक्षक श्यामचंद सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष यासिन खान उपस्थित थे। मौके पर विभिन्न अखाड़ा के लोगों को सरकारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस में चलंत डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी। कहा कि नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष यासिन खान, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, मुखिया सुमन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, विहिप प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,धीरज गुप्ता,पूर्व मुखिया मुंशी पासवान,मोईम अंसारी, चिंता देवी, रामेश्वर यादव, सरयु प्रसाद,श्यामा साव, कृष्ण देव प्रसाद, कामेश्वर मंडल, यूसुफ अंसारी, रामखेलावन यादव, द्वारिका पासवान,अनील आजाद, प्रकाश चौधरी, युगल यादव, जीवन यादव, महेश राम, महेश मंडल, मुकेश यादव, महावीर यादव, विजय मोदी, कामेश्वर यादव,राजू यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *