केरेडारी मुखिया संघ के अध्यक्ष ने एसपी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी मुखिया संघ अध्यक्ष सह जिला महासचिव पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ हजारीबाग एसपी को लिखित आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाएं है। एसपी को दिए आवेदन में मुखिया महेश प्रसाद साव ने पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव पर सीधा आरोप लगाते हुवे जांच कर कार्रवाई करने की मांग है। आवेदन में लिखा है की बीते 21 मार्च को चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के तहत पड़ने वाले वनभूमि, गैरमजरुवा जंगल झाडी भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत सिझुआ गाँव स्थित रमणीटांड में आम सभा का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में पूर्व प्लानिंग के तहत पूर्व कृषि मंत्री सह बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेन्द्र साव ने महिला पुरुषों को मेरे विरुद्ध उकसाकर नारेबाजी करवाया व गाली गलौज करवाकर सभा स्थल में ही प्रताड़ित करने लगे। साथ ही इन्होंने मौजूद ग्रामीणों को मुझे शारीरिक रूप से नुकसान पहुँचाने के लिए उकसाया तब मैं किसी तरह से अपनी स्कार्पियो में बैठ गया। इनके उकसाने के बाद ही लोग मुझे गाडी से उतरने कह रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने मुझे जान जाने से बचा लिया। इनके द्वारा पूर्व में भी मुझे फोन पर धमकी दी जा चुकी है। चूँकि इस क्षेत्र में कई कोल कंपनिया है और योगेन्द्र साव अपने निजी स्वार्थ के कारण वर्चस्व कायम करने के उद्देशय से कार्य कर रहे हैं। आगे पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि केरेडारी थाने में भी दी गई है।

क्या कहते हैं पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव

इस विषय में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने लगाये आरोपो पर कहा की जनता के बुलावे पर मैं वहां गया था। जनता जहाँ मुझे बुलाएगी मैं वहां जाऊंगा। जो मुझ पर आरोप लगा रहे हैं वो खुद कोल कंपनियों के लिए दलाली का काम करते हैं। इन्हें ग्रामीणों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है स्थानीय जनता सब जानती है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!