बड़कागांव रामनवमी महासमिति का विस्तार शिबू एवं गौतम उपाध्यक्ष बनाए गए

इस बार रामनवमी के जुलूस विशेष होगी : बिंदु दांगी

बड़कागांव(हजारीबाग)। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में रामनवमी महासमिति की बैठक की गई। ईसकी अध्यक्षता बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी वं संचालन पंसस रितेश ठाकुर ने किया गया। बैठक में बड़कागांव मुख्यालय के सभी 12 अखाड़े के पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वसम्मति से रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया। महा समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी ने झांकी एवं जुलूस को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि लोगों की विश्वास पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा, निश्चित तौर पर इस वर्ष रामनवमी के जुलूस विशेष होगी, किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।इस दौरान महासमिति को संचालन के लिए अध्यक्ष बिंदु दांगी ने कमेटी का विस्तार किया। जिसमें मुख्य रुप से विशाल ठाकुर को सचिव व शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता एवं गौतम वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपसचिव निरंजन सोनी, रितेश दांगी, कोषाध्यक्ष शशि कुमार तुरी, संगठन मंत्री लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजकिशोर राणा, संयोजक शंकर मेहता एंव डॉ. धनेश्वर मेहता, मिडिया प्रभारी रितेश ठाकुर को बनाया गया है।वही मुख्य रूप से रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर मुख्य संरक्षक बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी, पुर्व मुखिया विशनु रजक, लालमणि महतो, राजेश गुप्ता, चंदन सिंह, संदीप कुशवाहा, पिंटु गुप्ता, सहेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार आदि पदाधिकारीयों का चयन किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *