बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
चक्रवात का असर बड़कागांव प्रखंड में भी देखने को मिला है। शुक्रवार से ही अकवान का असर देखने को मिल रहा है,दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। वहीं शनिवार को अहले सुबह से दिनभर रिमझिम बारिश होते रहा। जिसका असर रोजमर्रा कामकाज करने वाले किसान मजदूर ,बाजारों में सब्जी कारोबार करने वाले एवं खरीदने वाले लोगों पर पड़ा। खराब मौसम के कारण कई मजदूर दैनिक मजदूरी के लिए घर से बाहर निकल नहीं पाए और घर में ही बैठे रहे, जिसके कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बाजारों में साग सब्जी बेचने वाले लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि सब्जी खरीदारों की काफी कमी देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 नवंबर कल सोमवार को मौसम साफ होने का अनुमान लगाया गया है। खेती के लिए देखें तो इस चक्रवात से सरसों को काफी लाभ हुआ है। किसान प्रवीण कुमार ने बताया कि खेतों में धान काट कर रखा हुआ धान की बाली खराब हो सकता है ।
अब तक हुई बारिश से दूसरे फसल साग सब्जी को फायदा है, अधिक बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है। चक्रवात के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है जिससे ठंड बढ़ गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे