बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। थाना स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल बड़कागांव में स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता एवं निदेशक कुलदीप कुमार के निर्देशन पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जिसमें प्रथम स्थान वर्ग 9 वीं के विद्यार्थी इसरो को प्रथम , नेचर सेव को द्वितीय ,एवं पॉल्यूशन से संबंधित रंगोली बनाने वाले को तृतीय स्थान दिया गया।इसके अलावा ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया, भूर्ण हत्या, नेशनल बर्ड पीकॉक, दीपों का उत्साह बनाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कला को प्रस्तुत किया है। इससे साफ पता चलता है की बच्चों में हर तरह के प्रतिभा छिपा हुआ है, सिर्फ उसे निखारने की जरूरत है।
इसके लिए हम सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस रंगोली प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार,संतोष कुमार महतो, मो महबूब, विकास कुमार,मंजू कुमारी, सेवंती कुमारी, शांति कुमारी, मोहम्मद अजमतउल्लाह, अनुज कुमार राणा, शिल्पी कुमारी, मनोज कुमार,मुन्नी कुमारी,ऋषभ बंसल, संजय कुमार, खिरोधर कुमार,सुनील कुमार,अजीत कुमार, मोहम्मद शाहरुख, फातिमा इरम ने सहयोग किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे