बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत प्रसाद के द्वारा “पर्यावरण कार्यक्रम एवं नीतियों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने किया । मंच का संचालन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत प्रसाद द्वारा किया गया ।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पर्यावरण कार्यक्रमों एवं नीतियां की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं हाथी बचाओ परियोजना कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और हाथियों के संरक्षण एवं सुरक्षा पर जोर दिया। सेमिनार में अतिथि वक्ता पूर्व प्राचार्य ज्योति जलधर ने वन संरक्षण तथा विभिन्न राष्ट्रीय उद्यान का जिक्र किया उनकी विशेषताओं का उल्लेख किया।
शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने नदी संरक्षण परियोजना की जानकारी दी तथा जल को स्वच्छ रखने पर जोर दिया । सेमिनार में डॉ. सुरेश महतो, प्रो. नरेश महतो प्रो.लालदेव महतो,प्रो. राम किशोर दांगी ,डॉ अनु कुमारी ,डॉ .ललिता कुमारी ,डॉ दिव्या शालू , डॉ. पवन कुमार, प्रो.काजल कुमारी , प्रो, ऋतुराज दास , छात्र-छात्राओं में शिवम कुमार ,ऋषि कुमार ,विकास सोरेन ,रोशन कुमार अजय कुमार, टिकेश्वर महतो,ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी काजल कुमारी ,किरण कुमारी, अन्य विभाग के छात्राएं भी उपस्थित हुए। सेमिनार का समापन परीक्षा नियंत्रण प्रोफेसर मोहम्मद फजरूद्दीन ने राष्ट्रीय गान के द्वारा किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
