हजारीबाग के केरेडारी अपराधियों ने बाइक सवार युवकों पर चलाया गोली दो घायल जांच में जुटी पुलिस

केरेडारी(हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित पतरा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवकों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोली बारी की घटना में 5 युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुवे। घायल राजेश महतो के जांघ में व रूपलाल महतो के हाथ में गोली लगी हैं। जिनका इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं। घटना गुरुवार रात्रि 10 बजे का बताया जाता हैं। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर एवं घायल के दोस्तो से पूछताछ कर रही हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित शिवलाल कुमार, रुपलाल कुमार, सचिन कुमार महतो, रमेश कुमार महतो और अनुज कुमार महतो ने बताया कि हमलोग दो बाइक पर सवार होकर रात करीब 9 बजे पारपइन सिकरी, बड़कागांव से अपने घर पगार जा रहे थे। इसी दौरान पतरा पुल के पास मोड़ के समीप मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। घर जा रहे युवक अपराधियों के इशारे पर युवकों को नहीं रुकने पर पीछे से हथियार बंद अपराधियों ने पीछे चल रही बाइक पर फायरिंग कर दिया। जिससे बाईक में सवार तीन लोगों में से राजेश महतो व रूपलाल महतो को गोली लगी। गोलीबारी की घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का केरेडारी पुलिस के निगरानी में इलाज कराया जा रहा हैं।
इस मामले में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घायल युवक अपने दोस्त को छोड़ने बड़कागांव गए थें। वापसी के दौरान घटना हुई हैं। घटना स्थल से कोई सामग्री बरामद नहीं हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं जल्द ही अपराधी पुलिस के कब्जे में होंगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!