बड़कागांव प्रखंड में बिजली समस्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को रात्रि 9:00 बजे से लेकर रविवार सुबह 7:35 बजे तक नदारत रहा। जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को रात्रि में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेट पंप ,सबमर्सिबल ,पंखे एसी बिल्कुल बंद रहे,
कुल 11 घंटा बिजली गायब रहा। बताते चलें कि प्रखंड में बिजली की समस्या विगत कई वर्षों से लचर व्यवस्था से गुजर रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए झारखंड विद्युत विभाग के द्वारा बरवाडीह गांव में बड़कागांव के लिए विशेष रूप से बिजली ग्रिड निर्माण करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि प्रखंड को 24 घंटा बिजली मिल सके।
परंतु कई बार ग्रामीणों के द्वारा व्यवधान डालने या अन्य अड़चने आने के कारण कार्य में शिथिलता दिखाई दे रही है। बिजली ग्रिड निर्माण का कार्य अगस्त सितंबर में ही पूरा कर लेना था ,परंतु अभी भी बिजली ग्रिड चालू चालू नहीं हो पाया है, निर्माण कार्य अधूरा है। जिस पर झारखंड बिजली बोर्ड को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ताकि जल्द से जल्द बिजली ग्रिड का निर्माण हो सके।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
