बीजीआर माइनिंग कंपनी ने सीएसआर मद बेंगवरी के 3 स्कूलों में बांटे 555 छाते बच्चों में खुशी का लहर

केरेडारी। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा सीएसआर मद से बेंगवारी पंचायत के सरकारी स्कूलों शुक्रवार को छाता वितरण किया। बेंगवारी कोदवे अपग्रेडेड प्राइमरी स्कूल में 140 छाते, प्राइमरी स्कूल, बसारिया में 15 छाते, फागू साव हाई स्कूल, बसारिया में 400 छाते कुल 555 छाता वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में BGR माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के जीएम के. श्रीनिवास राव जीएम एडमिन मल्लिकार्जुन सिंह, जीएम आर एंड आर फयाज अहमद एजीएम मदन मोहन शामिल हुए। कार्यक्रम में संबंधित स्कूलों के सचिव, शिक्षक और सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ पंचायत उपाध्यक्ष बेबी कुमारी,  शिवकुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद थें। जीएम के. श्रीनिवास राव ने कहा कि बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड स्थानीय समुदाय का समर्थन करने और आसपास के क्षेत्रों में छात्रों के कल्याण और भलाई में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे भी इस तरह सामाजिक कार्य करते रहेंगे।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!