बड़कागांव ओएनजीसी के ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी से सीएनजी गैस लिक बड़ा दुर्घटना होने से टला चपेट में आने से बाल बाल बचे लोग

बड़कागांव ओएनजीसी के ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी से सीएनजी गैस लिक बड़ा दुर्घटना होने से टला चपेट में आने से बाल बाल बचे लोग

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड अंर्तगत तलासवार पंचायत कोयलंग में ओएनजीसी कम्पनी के सीएनजी गैस का उत्पादन किया जा रहा है। जो ट्रांसपोर्टिंग करके एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जाता है और यह ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी बहुत ही घनी आबादी क्षेत्र से गुजराती है गुजरने के क्रम में कोयलांग निमिया टोला के पास छोटू भुईयां के घर के पास ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी का नोजल किसी कारण वश खुल गई और गैस बहुत तेजी से निकलने लगा।

जिसके कारण सीएनजी गैस छोटू भुईयां के घर में घुस गया। छोटू भुईयां के घर परिवार वालों में अफरा दाफरी का माहौल पैदा हो गया लेकिन घर के दूसरे दरवाजे से सभी सदस्य बाहर निकल गए इस कारण बहुत बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। उसके बाद बहुत देर लीक होने के बाद ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी का ड्राइवर किसी तरह से लिक होता हुआ गैस को बंद किया कुछ देर के लिए निमियांटोल कोयलंग में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने सीएनजी ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी को रोका और कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर वार्ता किया गया ताकी भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो। वार्ता होने के बाद ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी को छोड़ा।

मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, प्रदीप महतो, ईश्वर कुमार महतो, रामलला तुरी, जागेश्वर तुरी, अजय दास, ईश्वरी महतो, रामदेव तुरी, दिलचन्द महतो, कोलेश्वर रिक्यासन, गिरधारी महतो एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!