केरेडारी में हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को काफी धूम धाम से मनाया गया। प्रखंड भर में कई स्थानों पर कृष्ण लीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने किशोरी राधा रानी व भगवान् कृष्ण के बाल रूप का मनमोहक रूप धारण किया व सभी प्रखंड वासी अहले सुबह से लेकर देर रात्रि तक भगवान् श्री कृष्ण की भक्ति में लीन दिखे। लोगों ने भक्ति भाव के साथ भगवान् कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान् श्री कृष्णा को माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया व पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी  हर्सोल्लास देखा गया। प्रखंड के पेटो पंचायत के भदईखाप स्थित सत्ती चौरा माता स्थान में श्री कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजन समिति के लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मौजूद भक्तों ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत के साथ मनोरम झंकियों का आनंद उठाया।

यह कार्यक्रम देर शाम तक चला व देर शाम में पूजा अर्चना कर प्रसाद का भी वितरण किया गया। वहीं रात्रि में भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें भक्त झूमते नजर आये।

कार्यक्रम में विधायक रौशन लाल चौधरी, प्रमुख सुनीता देवी, पेटो पंचायत मुखिया कौशल्या देवी, जिप सदस्य अनीता सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव मौजूद थें। यहां मनोकामना पूर्ण होने पर विधायक रौशन लाल चौधरी ने 151 नारियल तोड़े।

, मौके पर प्रखंड के समाज सेवी गुरदयाल साव, समाज सेवी आशेश्वर यादव, पूर्व मुखिया किशोर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंदर गुप्ता, पूजा समिति अध्यक्ष शंकर साव, शिव नारायण यादव, समाज सेवी सुरेश साव, अमित गुप्ता, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, धर्म सिंह, रामचंद्र साव, किशोर साव, राजेंद्र साव, महाबीर साव, राजू साव, किसुन साव, छोटू यादव, प्रविल यादव, नकुल साव, शत्रुधन साव, बबन साव, कुटुन कुमारसहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *