बड़कागांव में धड़ल्ले से चल रहा हैं कोयला – बालू का अवैध का कारोबार सीआईएसएफ ने छापामारी कर दो दिनों में जब्त किया 370 टन अवैध कोयला
सीआईएसएफ के कार्रवाई से अपराधी व कारोबारी परेशान पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली पर हैं सवाल
हजारीबाग। हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध बालू और कोयला का कारोबार काफी धड़ल्ले से चल रहा हैं। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से चल रहे अवैध खनन के कारोबार देख का स्थानीय पुलिस मौन हैं। वहीं दूसरी ओर कोयला के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ ने छापामारी करके बड़कागांव में पुलिस अधिकारीयों नाकों तले चने चबाने को मजबूर कर दिया हैं। दो दिनों के छापामारी में सीआईएसए 370 टन लगभग 12 हाईवा कोयला को जब्त किया हैं। 26 अगस्त के रात्रि टिम ने बड़कागांव में बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोरकाठ और सहदा से 256.71 टन अवैध कोयला जब्त किया। वहीं 27 अगस्त के देर शाम बड़कागांव के चपरी क्षेत्र से 113.32 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयला को सीआईएसएफ टिम ने सुरक्षित रखा हैं। दो दिनो में इतनी बड़ी भंडारण का भंडा फोड़ करते हुवे सीआईएसएफ ने जिला पुलिस प्रशासन कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया हैं।
छापामारी कर कोयला जब्त करने के मामले में बताया जाता हैं कि सीआईएसएफ वरिष्ठ कमाण्डेंट विवेक शर्मा तथा उप कमाण्डेंट सुरेश जी एवं सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम द्वारा ग्राम चपरी क्षेत्र में संदिग्ध अवैध कोयला भंडारण स्थल की सघन तलाशी एवं जांच की गई, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद हुआ। अभियान की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ द्वारा पर्याप्त संख्या में बल सदस्यों को तैनात कर क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम चपरी में अवैध रूप से भंडारित कोयले को 05 हाईवा वाहनों के माध्यम से एनटीपीसी के कांटा घर तक लाकर विधिवत वजन कराया गया। वजन के दौरान कुल 113.32 टन कोयला पाया गया। जब्त कोयले को स्टॉकर-रीक्लेमर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से डंप कर संरक्षित किया गया है। सीआईएसएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सुरक्षा बल की निगरानी लगातार जारी है। विशेष रूप से सुदूर एवं वन क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित कोयला भंडारण एवं तस्करी की गतिविधियों पर सीआईएसएफ द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों के अनुसार की गई है। सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति एवं कोयला संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।* अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन एवं प्रभावी अभियान जारी रहेंगे। केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी हजारीबाग ने अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी/राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








