बड़कागांव के पड़रिया में सर्वे करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

सिरमा पंचायत के पड़रिया गांव में एयरोडायन इंडिया वॉचेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य को ग्रामीणों ने रोका एवं सर्वे कार्य के लिए आए लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया। मौके पर बड़कागांव थाना के पदाधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों में आक्रोश है कि बिना बताए कोई भी कंपनी कैसे हमारे गांव में सर्वे कर रही है। वहीं सर्वे करने आए ड्रोन पायलट मनोज शर्मा ने बताया कि मेरे मैनेजर के द्वारा पड़रिया क्षेत्र में डीजीपीएस और ड्रोन सर्वे करने के लिए कहा गया था। वहीं एनटीपीसी पकरी बरवाडीह माइनस सीनियर मैनेजर मोहम्मद इफान अली ने बताया कि मेरे ही टीम के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। अगर ग्रामीण का विरोध है तो आगे वहां सर्वे का काम नहीं किया जाएगा। आगे ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले पड़रिया में एनटीपीसी के द्वारा गढ़वाल का कार्य किया जा रहा था जिसमें पड़रिया में भारी वाहन लाने से पुलिया टूट गई, जिसे एक सप्ताह के अंदर पुलिया बनाने की बात कही गई थी, जिसे अब तक नहीं बनाया गया है। वहीं सर्वे करने आए कर्मियों के द्वारा, सर्वे नहीं करने का लिखित देने पर ग्रामीणों ने सभी को जाने दिया। मौके पर सिरमा पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार और मुखिया प्रतिनिधि मो असीम ने बताया कि एनटीपीसी के द्वारा बिना अंचल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए सर्वे कार्य कर रही थी जिसे ग्रामीणों ने रोका और दोबारा सर्वे नहीं करने का हिदायत दी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *