जेपीएससी एवं जेएसएससी मामले में अनियमितता के विरोध में भाजपा ने कराया बड़कागांव बंद

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध, चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बडकागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

जेपीएसी- जेएससीसी मामले में कथित अनियमितता के विरोध में सोमवार को विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव चौक को बंद कराया और विरोध जताया।
बंद का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना कि निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, पूर्व प्रमुख टूकेश्वर प्रसाद, सुधा कुमारी, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, विनीता कुमारी, मोनिका कुमारी, सांसद मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, खेमलाल महतो, श्रीकांत निराला, किशोर राणा, अवध किशोर कुमार, विष्णु गुप्ता, सुमन गिरी, सत्यजीत विद्या अलंकार, भगीरथ ठाकुर, कैलाश राणा, राजेश यादव, रामकिशोर राणा, राजकुमार राणा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *