बड़कागांव में चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल समेत नगद बरामद 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुगाईखुर्द में हुए चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सामान को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महुगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पीड़ित ने दिनांक 31 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26 दिनांक 31/07/26 के तहत धारा 341(4)/305(A) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर दिनांक 02 अगस्त 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम (पिता सफदर इमाम, निवासी बादम) तथा अशहर रजा उर्फ मो. राजा (पिता मो. कलाम, निवासी कनकीडाड़ी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में तीन मोबाइल फोन, चांदी के दोनों पांव के पायल तथा 11,600 रुपये नकद शामिल हैं। सभी बरामद सामान को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिनांक 03 अगस्त 2026 को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों मे भरोसा बढ़ा है, स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना की है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके l

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *