विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बी.एम मेमोरियल स्कूल में विजय कारगिल दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में विद्यालय के उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसका संचालन शिक्षक ऋषभ अग्रवाल एवं अभिषेक कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार, उप्राचार्य पूनम कुमारी एवं सभी शिक्षकों द्वारा शहीद वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। छात्रों ने अपने जोशीले प्रस्तुतिकरण से उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार किया।मौके पर विद्यालय के शिक्षिका अनिंदिता दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अमर वीरों के अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्र गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, एरिका टोप्पो, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, योगेंद्र कुमार, अभिषेक कश्यप, कृष्ण यादव, सावित्री टुडू,विकास ठाकुर, अनिकेत कुमार,शंकर महतो,भानु राज, आनंद राज,रेखा कुमारी, गंगा भारती,अफसाना परवीन,कुलदीप रंजन, सोनू कुमार,अंजली सोनी, नीलम बेदिया, सरिता बा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








