नयाटांड़ में विधायक रोशन लाल चौधरी ने तसर सिल्क बुनाई हथकरघा प्रशिक्षण का उद्घाटन किया

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड़ गांव में तसर सिल्क बुनाई हथकरघा प्रशिक्षण का का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में रेशम वस्त्र विभाग दिल्ली के अधिकारी, खादी बोर्ड सचिव अमरदीप सिन्हा, सुपरवाइजर शाह मोहम्मद उपस्थित हुए।

मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने महिलाओं से कहा कहा कि आप मेहनत करें स्वरोजगार से जुड़े अपना परिवार का अच्छी तरह से भरण पोषण करें, आत्मनिर्भर बने। मशीन चलाने व प्रशिक्षण के लिए 60 महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया गया है।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से संचालक सुपरवाइजर शाह मोहम्मद, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, संदीप कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद ,तूलेश्वर राम, मुरली प्रसाद ,दिनेश कुमार, शोभा कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति जायसवाल, राखी देवी, नैना कुमारी, अंजू कुमारी, सविता कुमारी, डॉली कुमारी, रेणुका कुमारी, संगीता कुमारी, कलावती कुमारी, राधिका कुमारी ,संजू कुमारी, गीता देवी, गुड़िया देवी, करिश्मा देवी, मनीषा कुमारी ,लीला देवी एवं अन्य लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *