बड़कागांव में विधायक ने बांटी 122 विद्यार्थियों को साइकिल
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पीएम श्री मध्य विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं संचालन चेतलाल राम ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी , विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक रोशन लाल चौधरी व संदीप कुशवाहा द्वारा झारखंड सरकार द्वारा साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं क्लास के 122 विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करें। और अपने लक्ष्य को हासिल करें।इसीलिए यह साइकिल दी जा रही है, विद्यार्थियों के उत्क्रमित विकास के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कई योजनाएं चल रही है।मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षक चेतलाल राम ,विनोद रजक, दीपक राणा, हेमेंद्र कुमार ,नीलू कुमारी, निगर सुलताना, रामवृक्ष राम, कार्तिक सोनी, रवि कुमार रवि,संजय सागर ,राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, तुलसी महतो,मोहम्मद जमशेद अंसारी, कैसर अंजुम, चंद्रामती वर्मा, शकुंतला कुमारी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी, संतोषी कुमारी ,बसंती देवी, मिताली कुमारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








