बड़कागांव पुलिस का एक और बड़ा एक्शन,दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव । बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की नेतृत्व में अपराधियों एवं फरार वारंटीयों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तारी कर जेल भेजने का शिलशिला निरंतर जारी है।पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया की सिरमा पंचायत अंतर्गत ग्राम पंडरिया में 2025 में एक महिला के निर्मम हत्या के आरोप में बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25 दिनांक 15 मई 2025 को धारा 103 (1) /3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया था।दर्ज इस कांड संख्या के प्राथमिकी अभियुक्त निर्मल महतो पिता स्वर्गीय दीनू महतो ग्राम पंडरिया निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।आगे उन्होंने एक और मामले को लेकर बताया की ग्राम बादम में चक्कुबाजी के आरोप में बड़कागांव थाना कांड संख्या 119/26 दिनांक 03 जुलाई 2026 धारा 118(1)/118(2)/109(1)/126(2)/352/351(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।जिसका प्राथमिकी अभियुक्त विवेक पांडेय उम्र करीब 18 वर्ष पिता विजय पांडेय ग्राम बादम निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं बड़कागांव पुलिस शस्त्र बल शामिल थे।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आगे कहा कि फरार वारंटीयों और अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वहीं माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *