बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पश्चिमी क्लस्टर गोरा बाजार निवासी सुरेंद्रनाथ कुशवाहा की पत्नी 45 वर्षीय स्वास्थ्य सहिया लक्ष्मी देवी का आकस्मिक निधन हो गया।पिछले कई माह से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। लक्ष्मी देवी अपने पीछे पति , एक पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई। निधन पर सहिया संघ ने शोक व्यक्त किया।
अंतिम यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए तथा गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया।शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार , बीपीएम मृत्युंजय सिंह ,बीडीएम विश्वजीत कुमार, बीएएम अशोक कुमार , बड़ा बाबू आशीष कुमार, सहिया साथी आशिया खातून ,तिलेश्वरी देवी , लक्ष्मी देवी , जमनी देवी , सुनीता सिंहा , मंजू देवी , बसंती देवी , तरूण कुमार , दीपक कुमार , नंदलाल कुमार आदि सभी सहीया ने शोक व्यक्त किया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








