बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार सीआईएसएफ एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग को मिले नए कानूनी अधिकार से राष्ट्रीय खनिज संपदा की सुरक्षा होगी और अधिक सुदृढ़ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 एम एम आर डी एक्ट के संशोधित प्रावधानों के तहत अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए महत्वपूर्ण वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। उक्त आशय की जानकारी सीआईएसएफ के द्वारा दी गई है। आगे बताया गया कि इन अधिकारों के लागू होने से देश के कोयला क्षेत्रों में राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसी क्रम में सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग द्वारा एनटीपीसी की कोयला परियोजनाओं पकरी-बरवाडीह, चट्टी-बरियातू, केरेडारी एवं अन्य परियोजना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए अवैध कोयला खनन, चोरी एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनंे की कार्यवाही की जा रही है। सीआईएसएफ द्वारा परियोजना क्षेत्रों में चैबीसों घंटे सतत निगरानी, नियमित मोबाइल एवं पैदल गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, संयुक्त अभियान तथा स्थानीय प्रशासन एवं जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। बल द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सूचना संग्रहण तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को भी सुदृढ़ किया गया है। एमएमडीआर एक्ट के संशोधित प्रावधानों के अनुसार सीआईएसएफ अब कोयले के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण से संबंधित मामलों में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत जांच, तलाशी, जब्ती तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई में सक्षम प्राधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी भूमिका निभाएगा। इससे कोयला चोरी एवं खनिजों के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी तथा दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग वर्तमान में एनटीपीसी की कोयला परियोजनाओं, कोयला परिवहन मार्गों, कन्वेयर बेल्ट प्रणाली, रेलवे साइडिंग, स्टैक यार्ड, वेब्रिज, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा अन्य संवेदनशील परिसंपत्तियों की सुरक्षा का दायित्व निभा रही है। बल का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निर्बाध एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना भी है।
इस अवसर पर विवेक शर्मा वरिष्ठ कमांडेंट, सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग ने कहा
राष्ट्रीय खनिज संपदा की सुरक्षा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सीआईएसएफ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डडक्त् ।बज के तहत प्राप्त नए कानूनी अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से अवैध कोयला खनन, चोरी एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
सीआईएसएफ कानून के दायरे में रहते हुए प्रत्येक अवैध गतिविधि के विरुद्ध निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कठोर कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








