एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल परियोजना में मनाया गया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चालकों को दी गई ट्रैफिक जानकारी 

केरेडारी(हजारीबाग)। एनटीपीसी के चट्टी बारियातू कोल परियोजना में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को नशा पान नहीं करने, नशा करके वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक के नियमों का पालन करने समेत अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों को बताया। बच्चों ने सभी वाहन चालकों समेत पैदल यात्रा करने वाले राहगीरों को ट्रैफिक नियमों का पालन कर जीवन को सुगम बनाने का अपील किए।

कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चियों को एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के द्वारा अंग वस्त्र दे कर सम्मानित भी किया गया। एनटीपीसी सीबी प्रबन्धन ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से चल रहा हैं जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम कर वाहन चालकों समेत ग्रामीणों को भी जागरूक किया जायेगा।

मौके पर एनटीपीसी के डिस्पैच अधिकारी दिवाकर मिश्रा, शक्ति कुमार, मनोज बहेरा, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी गोदावरी से नागेश्वर यादव, युगल कपूर, निकेत कुमार, सुरक्षा इंचार्ज लालन कुमार, अनिल चौधरी, शिवम कुमार समेत कई ड्राइवर मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *