केरेडारी में सब्जी लाने को हुवे विवाद में पत्नि ने पति पर खौलता हुआ पानी फेक कर किया जान लेवा हमला, गंभीर

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो में परिवारिक विवाद में पत्नि ने पति पर उबलता हुआ फेक कर जान लेवा हमला किया। जान लेवा हमला में पति सुभाष कुमार साव उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। कमर नीचे बुरा तरीके से जल गया हैं। आनन फानन में परिजनों के द्वारा घायल युवक का केरेडारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। युवक का हालात गंभीर बना हुआ हैं। घटना रविवार दोपहर 3.00 बजे की हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि सब्जी के लिए आलू लेकर घर पहुंचे, कम आलू लाने को लेकर पत्नि चमेली देवी के साथ नोक झोंक हो गया। सब्जी को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि पत्नि ने गुस्से में आकर खौलता हुआ पानी पत्नि ने पति पर फेक दिया। जिससे पति सुभाष कुमार साव के कमर से निचला हिस्सा जल गया। परिजनों के सहयोग से घायल सुभाष कुमार साव को इलाज के लिए केरेडारी सीएचसी लाया गया। युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!