राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष बनें कजरू साव



बड़कागांव। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के निर्देशान में झारखण्ड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं प्रदेश महासचिव महेन्द्र मिश्रा ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए कजरू साव को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक )की हज़ारीबाग जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । इस मौके पर प्रदेश महासचिव महेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव धीरज सिंह, प्रदेश परवक्ता सुरजीत नागवाला, परमेशवर कुमार, अमरजीत कुमार,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, अशोक देव,मणिकांत वर्मा, प्रमोद राम अर्जुन साव, वीरेंद्र कुमार, केडी सिंह, डॉ प्रकाश, ओमप्रकाश गोप, रितलाल मण्डल,विनोद कुशवाहा,मुगेश्वर चौधरी, बेबी देवी,प्रकाश यादव, मोहम्मद रबानी, प्रवेज आलम, जावेद मालिक, ने जिला अध्यध को हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश संयुक्त सचिव चन्द्रशेखर मिश्रा ने कहा कि कजरू साव के जिला अध्यक्ष बनने से मजदूरों को लड़ाई को बल मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश दुबे ने कहा कि मजदूरों के हित के जो लड़ाई मैने सुरु किया था उसे अंजाम तक पहुँचाने का का काम कजरु साव करेगें। कजरू साव जैसे योग्य व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बना कर इंटक प्रदेश नेतृत्व  इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त किया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *