7 से 12 मार्च तक बीजेपी मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करने का निर्देश

बड़कागांव। बड़कागांव बीजेपी की बैठक 3 मार्च 2025 को माननीय सांसद श्रीमान मनीष जायसवाल जी के बड़का गांव आवास में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य  साहू सोनी ने किया संचालन केरेडारी  मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव द्वारा किया गया।
बैठक बड़कागांव पूर्वी मंडल, बड़कागांव पश्चिमी मंडल और केरेडारी मंडल के संयुक्त बैठक थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सदस्यता प्रभारी विनोद सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद, जिला सदस्यता सह प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष टुनु गोप उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से सभी बुथ कमेटी के निर्माण संपन्न होने एवं मंडल अध्यक्ष चुनाव से संबंधित हुई चर्चा की गई ।5 मार्च तक सभी बुथों पर बुथ कमेटी संपन्न करने का निर्देश दिया गया तथा 7 मार्च से 12 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

विनोद सिंह ने विस्तृत से संगठन  चुनाव महापर्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य, बुथ कमिटी के गठन संबंधी जानकारी लिया। बैठक में मुख्य रूप से निम्न कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बड़कागांव मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *