बड़कागांव मुख्य चौक पर हुवे छुरे बाजी के मामले में बड़कागांव पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कर्पियो वाहन किया बरामद

बड़कागांव। बड़कागांव मुख्य चौक पर गुरुवार की शाम हुए छुरेबाजी से घायल दो लोगों के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए घटना के दौरान प्रयुक्त किया गया स्कॉर्पियो वाहन को भी बरामद कर लिया गया।विदित हो कि बड़कागांव मुख्य चौक में काला स्कॉर्पियो से उतरकर अपराधियों ने दो युवक बड़कागांव थाना क्षेत्र ग्राम पिपराडीह निवासी उमेश गोप का  23 वर्षीय पुत्र चंदन गोप, एवं अर्जुन गोप का 18 वर्षीय पुत्र ललन यादव को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल युवकों को बड़कागांव के ग्रामीणों के मदद से बड़कागांव सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर रेफर कर दिया गया था। ।ललन गोप को बायां पसली के पास जबकि चंदन यादव को पीठ में चाकू लगा था। घायल युवक चंदन यादव ने बड़कागांव पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया था कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के  राजा, शिवम ,रोहित, गोल्डेन द्वारा घटना का अंजाम दिया गया था।घटना का कारण बकाया 16,000 राशि मांग को लेकर की गई है। घटना के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में कार्रवाई एवं छापामारी शुरू कर दी गई थी। उक्त चारों लोगों के अलावा अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ घटना में उपयोग किया गया स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया। इधर दोनों घायल युवक का हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के बाद एक का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल हजारीबाग में किया जा रहा है एवं एक को रांची रेफर किया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *