बड़कागांव प्रखंड के दो आदेश पालक हुए सेवानिवृत, अधिकारियों कर्मियों ने उपहार दे कर दिए विदाई



बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दो आदेश पालक अनिल कुमार राम एवं नरेश नायक की सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय बड़कागांव सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जबकि सभा का संचालन भास्कर राज ने की।

बीडीओ सीओ एवं अन्य उपस्थित लोगों ने दोनों सेवानिवृत्ति लोगों को माला पहनाकर व उपहार देकर भविष्य की मंगल कामना करते हुए विदाई दिया।  प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति होना हिस्सा है, जो सभी को पालन करना पड़ता है दोनों के कार्यकाल बेदाग और सराहनीय रहा है। बड़कागांव हमेशा दोनों को याद रखेगी।

बताते चलें कि अनिल कुमार राम 1986 में और नरेश नायक 2005 में हजारीबाग जिला से आदेश पालक के रूप में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। अनिल के तीन पुत्र हैं तीनों पढ़ाई कर रहे हैं वहीं नरेश के एक पुत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट है , पुत्री केबी मध्य विद्यालय की सरकारी शिक्षिका है वही पत्नी गीता देवी बड़का गांव प्रखंड में बाल विकास परियोजना की लिपिक है।

विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, पंसस रितेश ठाकुर, रणजीत चौबे ,प्रधान लिपिक मोहम्मद खुर्शीद, अंचल के बड़ा बाबू रामकुमार ठाकुर,  एमओ भास्कर राज, पंचायती राज समन्वयक आशीष पासवान, नाजीर सचिन कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, रविंद्र कुमार, बीपीओ हीरो महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार, दीपक प्रजापति, पंचायत सचिव अशोक नारायण तिवारी, खुश नारायण मेहता, अल्का कुमारी, संगम कुमारी, धीरज कु सिंह, रंजू कुमारी, गोपाल कुमार, अरविंद दांगी, अनंत कुशवाहा, बुद्धिनाथ साव के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *