चतरा डीआरडीए भवन में रोजगार मेला 27 फरवरी को प्रचार प्रसार शुरू

प्रकाश कुमार पत्रकार | प्रतापपुर (चतरा)


चतरा डीआरडीए भवन में रोजगार मेला पलास जेएसएलपीएस के तत्वाधान में आगामी 27 फरवरी को होना है। जिसको लेकर प्रखंड जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित पांचो कलस्टर रामपुर, प्रतापपुर, एघारा, घोरीघाट एवं टंडवा के विभिन्न गांवो मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तथा 18 वर्ष के उपर सभी शिक्षित युवा व युवतियो को जागरूक करते हुये प्रचार प्रसार किया गया।यह कार्यक्रम जिला कार्यालय जेएसएलपीएस के दिशा निर्देश मे किया जा रहा है।


जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव जयसवाल के निर्देश पर यह रोजगार मेला का आयोजन होना है। इस संबंध मे प्रतापपुर के बीपीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि युवा व युवतियो को इस रोजगार मेला मे जॉब प्राप्त करने का अवसर है।इस रोजगार मेला मे 18 वर्ष से उपर सभी शिक्षित युवा एवं युवतियां भाग ले सकेगे। जहां मेले मे राज्य एवं देश के विभिन्न कंपनियां युवक व युवतियो को रोजगार देने का काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहायक राजकुमार, सुरजकांत कुमार, राजा चौहान,करण कुमार, विकास हजाम, योगेश्वर बैठा, दिलीप उरांव सहित समूह की महिलाये लगी हुये है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *