केरेडारी में शान से फहरा तिरंगा अधिकारियों जनप्रतिनिधियों वा प्रबुद्ध जनों ने दी झंडे को सलामी

केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड में 76 वां गणतंत्रता दिवस काफी धूम धाम से मनाया गया। गणतंत्रता दिवस पर केरेडारी प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयो, शिक्षण संस्थानो में झंडो तोलन किया गया। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में 8.30 बजे प्रमुख सुनीता देवी के द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।

11.20 में विधायक रौशन लाल चौधरी के द्वारा कस्तुरवा विद्यालय में झंडा तोलन किया गया।

केरेडारी थाना में थानाध्यक्ष विवेक कुमार, केरेडारी सीएचसी में प्रभारी डां.नफीसअंजुम, बीईईओ कार्यालय में बीईईओ जवाहर प्रसाद, पगार ओपी में प्रभारी विक्की ठाकुर, एनएससी बोस में प्रधानाध्यापिका ज्योति सोनी,  किड्स ए जूनियर स्कूल में विकास कुमार, परमेश वरी डीएवी स्कूल में अजय सिंह, उमवि पतरा कला में अरविंद कुमार, मुख्य चौक में  जेएलकेएम नेता  बालेश्वर कुमार, इंटक कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, केरेडारी पंचायत भवन में मुखिया सोनिया देवी, भाजपा कार्यालय में मंड़ल अध्यक्ष कर्मचारी साव, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंडध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, केरेड़ारी पैक्स में भोला साव, कराली पैक्स में बब्लु सिंह के द्वारा निर्धारित समयानुसार झंडा तोलन किया गया।

झंडोतोलन में जिप सदस्य अनिता सिंह, उपेन्द्र सिंह, मुखिया सोनिया देवी, तापेश्वर साव, सुरेश साव, बैजनाथ महतो, नरेश महतो, आशेश्वर यादव, नारायण यादव, प्रीतम सिंह, मों शमीम, आजसु केन्द्रीय सदस्य पंकज साहा, कस्तुरवा वार्डेन सुदीपा देवी, बीपीओ सुमन, अनीश रवि, नंदकिशोर राम, प्रेम रंजन पासवान, गीता देवी, बालेश्वर चौधरी, रामू गोप, मनोहर राम, बसंत यादव, कंचन यादव समेत सैकड़ों लोगो ने तिरंगे को सलामी दी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *