किड्स जूनियर स्कूल में किया गया झंडा तोलन बच्चों ने मनमोहक झांकी के साथ घूमे पूरा गांव

केरेडारी (हजारीबाग)। गणतंत्र दिवस के पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किड्स जूनियर स्कूल में झंडा तोलन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के द्वारा मनमोहक झांकी निकाला गया। बच्चों भारत माता, महात्मा गांधी, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का वेश धारण कर बच्चें पूरे गांव का भ्रमण किए। इसके अलावा विद्यालय में खेल कूद का आयोजन किया गया। बच्चें 100 मीटर दौड़, चम्मच रेस, क्रिकेट, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ खेल प्रतियोगिता में भाग लिए। प्रतियोगिता में अव्वल आये बच्चों को प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के संचालक विकास कुमार,  शिक्षक आशीष रंजन, रमेश कुमार, प्रभाकर कुमार, ममता साहू, अदिति कुमारी, दीपिका कुमारी, सुमन कुशवाहा, आशा देवी, सुनीता देवी, अतिथिगण प्रीतम साहू, योगेश्वर महतो, चरित्र महतो, प्रियंका देवी, नंदनी तिवारी, राजेंद्र साहू, अशोक कुमार, जयप्रकाश पांडेय ,मंटू कुमार, मोहम्मद आरिफ समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *