एसआईएसएफ ने लालगंज को हराकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा खिलाड़ियों में खुशी

केरेडारी(हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा आयोजित चट्टीबारियातु वॉलीबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को खेला गया। मैच एसआईएसएफ बनाम लालगंज के बीच खेला गया। जिसमे एसआईएसएफ ने लालगंज को हराकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने नाम किया। उपमहाप्रबंधक बी नवीन कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक दिवाकर मिश्रा ने एनटीपीसी और ग्रामीणों के बीच शानदार तरीके से मेलजोल बढ़ाया। साथ ही अतिथियों ने सभी विजेता वा उप विजेता खिलाड़ियों को उपहार दे कर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें चार टीम एनटीपीसी के कर्मचारी 1 टीम एसआईएसएफ शामिल था। एनटीपीसी ने सभी वॉलीबॉल किट्स वॉलीबॉल और जर्सी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया। टूर्नामेंट का आयोजन चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। चट्टीबारियातु परियोजना से अपर महाप्रबंधक पवन रावत, पवन खांडवे, नीलमाधब स्वाईन, मोहम्मद वासिफ और  विजय किशोर ने मौके पर उपस्तिथ होकर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *