केरेडारी आपसी रंजिश में हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर



केरेडारी(हजारीबाग)। पगार ओपी क्षेत्र के जोरदाग में आपसी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में जोरदाग के मुंडा टोली निवासी सुकर मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने कहा की है जोरदाग गांव निवासी राजकुमार मुंडा, छठू मुंडा, बिनोद मुंडा, तीनो के पिता बीफा मुंडा, रूपेश मुंडा पिता राजकुमार मुंडा ने सुकर मुंडा पिता स्व. रघु मुंडा को कुल्हाड़ी से माथे में मारकर घायल कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित सुकर मुंडा एनटीपीसी के अधीनस्थ जोरदाग करिवा आम के पास काम कर रहा था। इस दौरान उक्त लोगों ने जाकर मार पीट की है। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज सदर हजारीबाग में चल रहा। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि मारने की नीयत से हथियार लेकर हमला किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *