केरेडारी में खुला एआईएमआईएम का चुनावी कार्यालय

विस्थापितों के हक अधिकार के लिए सच्चे सिपाही के तौर पर लड़ेंगे: प्रत्याशी शमीम मियां

केरेडारी(हजारीबाग)। ऑल इंडिया मजलिस इतेहादुल के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन सोमवर को केरेडारी मुख्य चौक में किया गया। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्यासी शमीम मियां ने कहा कि केरेडारी प्रखंड समेत बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र विस्थापन समस्या से जूझ रहा है। साथ हीं झारखंड में कई ऐसे समस्याएं हैं जिनका निदान आज तक नहीं हो पाया है।

मैं मजलिस के सच्चे सिपाही के रूप में बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र की जनता के सेवा में रहूंगा। वहीं बैरिस्टर असुद्दीन ओवैसी केंद्र में जनता की आवाज बुलंद करेंगे। साथ हीं आगामी 7 नवंबर को बड़कागांव में एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहे। आगे कहा कि इस बार बड़कागांव में बदलाव साफ झलक रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष सूरज दास, प्रखण्ड अध्यक्ष समसेर आलम, सुभान मियां एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!