JLKM प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने पतरातु में किया जनसंपर्क मतदाताओं से मांगा आशिर्वाद

केरेडारी (हजारीबाग)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी बालेश्वर कुमार रविवार को पतरातु प्रखंड के लबगा, कुरसे, देवरिया, चिकोर, लँपगा उतरी, पाली, साकी, बारीडीह गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान पार्टी प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने मतदाताओं से मिल कर आशीर्वाद मांगा। कहा कि लड़ाई झारखंड को बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई आपके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है, झारखंड की स्मिता को बचाने की लड़ाई है। इसलिये जयराम महतो के सिपाही को भारी बहुमत से जीता कर विधान सभा भेजने का संकल्प लेना होगा। इस जनसम्पर्क अभियान में प्रत्याशी बालेश्वर कुमार के साथ सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी राजेंद्र बेदिया सह प्रभारी शुभम अंसारी, रामगढ़ जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन कुमार, केंद्रीय सदस्य श्याम सुन्दर महतो,  रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इनामूल अंसारी, केंद्रीय संगठन मंत्री सह बड़कागांव विधानसभा सह प्रभारी सुभान अंसारी, रामगढ़ जिला एसटी मोर्चा संगठन सचिव आर्यन टोप्पो, पतरातू प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष परशुराम दांगी, रामगढ़ जिला महा मंत्री अजित महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार, पतरातू प्रखंड महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा सहनवाज अंसारी समेत कई लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!