एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के पक्ष आजसू कार्यकर्ताओं ने किया कंडाबेर में चुनावी जन संपर्क

केरेडारी(हजारीबाग)। एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के पक्ष आजसू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कंडाबेर में जन संपर्क किया। आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य अनिल राम आजसू पार्टी के एस सी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश कुमार ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव का भ्रमण किये। और एनडीए प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के पक्ष में मतदान करने का अपील किये। केंद्रीय सदस्य अनिल राम आजसू पार्टी के एस सी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि इस बार बड़कागांव में परिवर्तन की लहर हैं। मतदाता क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए को वोट देने को तैयार हैं।

मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य अनिल राम, आजसू पार्टी के ऐसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश कुमार दास, लक्ष्मण राम, संतोष राम, अमेरिका राम, ठाकुरदास, विजय राम, राजेंद्र यादव, दिनेश प्रजापति, ग्राम कांडाबेर पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि चंद्रिका रजक, धर्मेंद्र कुमार, उमेश दास, जीबू, धर्मेंद्र कुमार, योगेन्द्र दास, उमेश रजक, विकास राम समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!