केरेडारी के अंचलाधिकारी ने बचरा के 20 बूथ के बीएलओ के साथ किये बैठक, चुनाव को लेकर दिये कई निर्देश


केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ के साथ केरेडारी अंचल अधिकारी ने बचरा पंचायत भवन समीक्षा बैठक किये। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर सहायक निर्वाचित पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल ने 22 बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के टंडवा प्रखंड में स्थित 20 मतदान केंद्र के बीएलओ के साथ मतदान की तैयारी का समीक्षा किये। श्री वर्णवाल ने बचरा के सभी 20 बूथ के बीएलओ को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण, मतदाता जागरूकता, वॉलेंटियर के कार्य, मतदान के पूर्व मतदान के दिन बीएलओ के कार्य, एचसडी लिस्ट का निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दिये। साथ ही इन्होंने मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का अपील किये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!