JLKM बड़कागांव विस प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने भरा नामांकन पर्चा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


केरेडारी। जेएलकेएम के बड़कागांव विधान सभा प्रत्याशी बालेश्वर कुमार शुक्रवार को रामगढ़ में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व जेएलकेएम के समर्थकों वा कार्यकर्ताओं ने केरेडारी, बड़कागांव, पतरातु, भुरकुंडा, घुटुवा में ढ़ोल नगाड़े के साथ प्रत्याशी का भव्य स्वागत किये। झमाझम बारिश में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ, और वाहनों के काफिले के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किये।

जेएलकेएम के बड़कागांव विधान सभा प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने कहा कि हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किये हैं। इस बार राज्य में परिवर्तन का लहर हैं। टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में युवाओं का सरकार बनेगा। जय राम को लेकर राज्य के लोगो में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। और बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में भी समर्थकों का अपार समर्थन मिल रहा हैं। इस बार बड़कागांव का चुनाव काफी अंतर से जेएलकेएम पार्टी जीतेगी। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही के तौर पर बड़कागांव विधान सभा विकास करूंगा।

मौके पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, अनिल मुंडा, अजीत यादव, राकेश मेहता, प्रेम कुमार महतो, रामकृष्ण राणा, बिनोद कुमार मेहता, संजू देवी, बैद्यनाथ महतो, कृष्णा कुमार महतो, अनिल कुमार साहा, बबलू मियां, मो कासिम,अजीज अंसारी,मो यूसुफ, मंजूर अंसारी, मो शमसाद, असगर अली, मो शहबाज, धनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, जगरनाथ महतो, बसंत यादव, जागेश्वर कुमार महतो, प्रयाग राणा, रामचन्द्र साहू, ब्रह्मदेव सिंह, सरोज सिंह, निरंजन सिंह,नागेश्वर महतो, तिलेश्वर महतो, सुधीर वर्मा, डोमन राणा, अर्जुन साव, बिनोद महतो, जगदीश महतो, महेंद्र महतो, राजेश महतो, बालकिशुन महतो, रामचन्द्र महतो ,मदन पांडेय समेत  सैकड़ों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!