चुनाव घोषणा होते ही तैयारी में जुटा केरेडारी प्रशासन कर्मियों के साथ किया समीक्षा बैठक दिये कई निर्देश


केरेडारी। विधान सभा चुनाव की घोषणा होते हीं केरेडारी प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने मंगलवार को प्रखंड वा अंचल के पर्यवेक्षकों, कर्मियों के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्य से संबंधित विषयों पर समीक्षा किये। जिसमें आदर्श आचार संहिंता का सख्ती से अनुपालन करने, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कराने,  मतदाताओं के बीच मतदान हेतू प्रचार प्रसार करने, स्वीप गतिविधियों  का संचालन, मतदाता सूची में छुटे हुए योग्य मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोडने हेतू  प्रपत्र 06 प्राप्त करने समेत अन्य विषयों पर जानकारी कर्मियों को दिये। इसके अलावा चूनाव अवधि में चुनाव संबंधी सभी कार्य ससमय  निष्पादित करने के निर्देश दिये।

इस बैठक में अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल,  प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार समेत सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक, प्रखंड वा अंचल कार्यालय के पर्यवेक्षक कर्मी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!