लापता युवक को प्रतापपुर पुलिस ने दो घंटे के भीतर जमशेदपुर से किया बरामद, परिजनों को सौंपा


प्रकाश कुमार प्रतापपुर (चतरा)


प्रतापपुर। भरही से लापता अनुराग कुमार पिता उमेश साव को प्रतापपुर पुलिस ने जमशेदपुर के टाटा नगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया है। लड़के को बरामद कर पुलिस ने उनके परिजनो को सौंप दिया।

पुत्र के लापता होने पर उमेश साव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस मामले में प्रतापपुर थाना पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम रजा ने महज 2 घंटों में ही टेक्निकल सेल के सहयोग से युवक को जमशेदपुर के टाटा नगर से बरामद किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!