प्रतापपुर में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम 25 सितंबर को तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

प्रकाश कुमार प्रतापपुर (चतरा)।

भाजपा के यशस्वी नेता सह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 सितंबर को प्रतापपुर में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वशर्मा, झारखंड प्रदेश के पूर्व सीएम सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मनोज तिवारी, रवि किशन भी शामिल होंगे। इनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। प्रतापपुर हाई स्कूल के मैदान में हेलीपैड तथा मंच का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में हजारों समाजिक कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा। चतरा पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को लेकर  सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *